Mon,
11 May, 2026
राज्य
Updated Sat, 8 May 2021 21:11 IST
मंगलवार को कस्बा में लाॅकडाउन का खुले आम उल्लघंन करते हुए स्थानीय दुकानदार दिखाई दिये। प्रशासन व्यवस्था पूरी तरह से फेल नजर आ रहा है। कस्बा में सरकार की किसी प्रकार की गाइडलाइन का पालन नही हो रहा है। ऐसे बाजारों में ग्राहकों की खूब भीड़ हो रही है। और दुकानदार दुकानों को खोलने से बाज नही आ रहे है। भीड़ से कस्बा में कोरोना संक्रमण फैलने की पूरी आशंका है। बाजारों के खुलने के वीडियों सोशल मीडियां में खूब वायरल हो रहे है। लेकिन प्रशासन के अधिकारियों को कोई ध्यान नही है। उपभोक्ता अधिकार संगठन के जिलाध्यक्ष प्रेमनारायण शर्मा का कहना है। कि दुकानदारों द्वारा लाॅकडाउन का पालन नही किया जा रहा है। आबादी क्षेत्र में कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका है।
रिपोर्ट- प्रताप सिंह







