Tue,
17 Mar, 2026
ताज़ा खबरें
Updated Thu, 1 Jul 2021 23:04 IST
नई दिल्ली. बीजेपी महिला मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में बंगाल में चुनाव पूर्व और चुनाव बाद महिलाओं के खिलाफ हुए हिंसा अत्याचार की निंदा की गई. महिला मोर्चा की पदाधिकारी इंदु गोस्वामी ने बताया कि ममता बनर्जी खुद महिला हैं बावजूद इसके बंगाल में चुनाव पूर्व और चुनाव के बाद महिलाओं और बच्चों के प्रति हिंसा और अत्याचार की घटना लगातार सामने आ रही है. महिला मोर्चा इन घटनाओं की निंदा करती है और इन घटनाओं के पीड़ितों के लगातार संपर्क में है. इंदु गोस्वामी का कहना है कि निकट भविष्य में बीजेपी महिला मोर्चा इन हिंदुओं के खिलाफ बंगाल में आंदोलन चलाएगी.
बीजेपी महिला मोर्चा के कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी की महिला कल्याण कार्यक्रमों को लेकर के तारीफ हुई. पीएम नरेंद्र मोदी के उज्जवला योजना जन धन योजना पोषण योजना मुद्रा योजना आवास योजना सुकन्या योजना जैसे कार्यक्रमों के लिए उन्हें धन्यवाद दिया गया. महिला मोर्चा के पदाधिकारी इंदु गोस्वामी का कहना है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रत्येक उम्र की महिलाओं के लिए काम किया है और इसके लिए महिला मोर्चा की ओर से पास राजनीतिक प्रस्ताव में उनको धन्यवाद दिया गया.
महिला मोर्चा के पदाधिकारियों की सोशल मीडिया को लेकर भी एक सत्र हुआ. इस सत्र में बीजेपी सोशल मीडिया प्रमुख और प्रवक्ता अमित मालवीय ने सोशल मीडिया के उपयोग के बारे में महिला मोर्चा के पदाधिकारियों को जानकारी दी.
महिला मोर्चा आने वाले दिनों में चलाएगी यह कार्यक्रम







