Sun,
10 May, 2026
राज्य
Updated Sun, 16 May 2021 16:34 IST
हरियाणा के जिला गुरूग्राम में दो दोस्तों के साथ निकली एक युवती के साथ स्कोर्पियो सवार 3 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। जानकारी के अनुसार युवती अपने दो दोस्तों के साथ मीट की तलाश में बाइक पर पटौदी गई थी। जहां उसके साथ यह वारदात हुई।
आरोप है कि आरोपियों ने वारदात का वीडियो भी बनाया है। इसके बाद तीनों आरोपियों ने उनसे बाइक व मोबाइल लूटने के साथ पीड़िता के दोस्तों से मारपीट भी की। पुलिस ने केस दर्ज कर उसका मेडिकल कराया।
महिला थाना मानेसर प्रभारी पूनम हुड्डा ने बताया कि आरोपियों की पहचान हो गई है। वारदात में जो स्कार्पियो गाड़ी प्रयोग की गई है, वो आरोपियों ने दोस्त से शादी में जाने के लिए ली थी। मूलरूप से यूपी निवासी 22 वर्षीय युवती गुड़गांव में बड़ी बहन के पास रहती है। तीनों आरोपियों ने गांव जाटौली के खेत में युवती से गैंगरेप किया।







