Mon,
11 May, 2026
राज्य
Updated Thu, 6 May 2021 12:29 IST
त्रिपुरा:
हमारे देश अलग-अलग राज्यों में विभिन्न तरह की संस्कृतियां और रीति-रिवाज हैं. देश में बहुत सी अलग-अलग प्रथाएं प्रचलित हैं. जैसे अलग-अलग धर्मों के अलग-अलग रीति-रिवाज होते हैं, वैसे ही अलग-अलग राज्यों में बहुत सी अलग मान्यताएं भी प्रचलित हैं. जिनमें से एक परंपरा है बारिश को लेकर. हमारे देश के कुछ हिस्सों में ऐसी मान्यता है कि बारिश के देवता को खुश करने पर वो बारिश करते हैं. जिसके लिए एक रस्म में त्रिपुरा (Tripura) में गांव के लोग मेंढकों की शादी (Frogs marriage) करते हैं.
मानसून की शुरुआत से पहले उत्तरपूर्वी इलाकों में मेढकों की पूरे रीति-रिवाज से शादी कराई जाती है, जिससे बारिश के देवता खुश हों और बारिश समय से हो. ऐसी मान्यता है कि मेंढकों की शादी से बारिश के देवता वरुण प्रसन्न हो जाते हैं. शादी में मेंढकों को पूरी तरह से सजाकर पारंपरिक कपड़े पहनाए जाते हैं और पूरे रीति-रिवाज के साथ उनकी शादी कराई जाती है.







