• Mon, 11 May, 2026
कोरोना संक्रमण से मरने वाले लोगों के आश्रितों को मिलेगी पेंशन, आवास योजना में भी मिलेगा लाभ

राज्य

Updated Tue, 4 May 2021 23:19 IST

कोरोना संक्रमण से मरने वाले लोगों के आश्रितों को मिलेगी पेंशन, आवास योजना में भी मिलेगा लाभ

Ranchi : बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चिकित्सा सहायता योजना को कोविड-19 के हिसाब से पुनः संशोधित करने का निर्देश दिया है. ऐसा करने से कोरोना संक्रमितों को चल रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा. सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव के साथ उच्चस्तरीय बैठक में सीएम ने कहा कि पंचायतों में क्वारेंटीन सेंटर और वहां भोजन की उचित व्यवस्था का काम शुरू हो गया है. सीएम ने बताया कि कोविड से जिनकी मौत हुई है, उनके आश्रित को उनकी जरूरत के हिसाब से पेंशन, आवास अथवा अन्य सुविधाएं सरकार द्वारा मुहैया कराई जाएगी. सीएम आवास से आयोजित इस ऑनलाइन बैठक में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, उच्च अधिकारी उपस्थित थे.

ग्रामीण क्षेत्र में संक्रमितों लोगों और मौतों का प्रोफाइल तैयार करने का निर्देश

बैठक में ग्रामीण इलाकों में कोरोना संक्रमितों व इससे हो रही मौतों पर भी सीएम ने चिंता जतायी. उन्होंने कहा कि शहरों की तुलना में गांवों में संक्रमितों का आंकड़ा उपलब्ध नहीं हो रहा है. सीएम ने अधिकारियों को इलाके में संक्रमित लोगों और इससे हो रही मौतों का प्रोफाइल तैयार करने का निर्देश दिया. कहा कि गांवों में अगर कोरोना से किसी की मौत होती है तो उसके परिजनों का कोविड टेस्ट कराना सुनिश्चित किया जाए.

 

 

Latest news