Sun,
10 May, 2026
राज्य
Updated Mon, 17 May 2021 21:46 IST
हरियाणा के जिला अंबाला की रहने वाली एक महिला ने मध्यप्रदेश सरकार में वन मंत्री रहे उमंग सिंघार के बंगले पर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतक महिला की पहचान 39 साल की सोनिया भारद्वाज के रूप में हुई है। यह महिला भोपाल में पूर्व मंत्री उमंग सिंघार की महिला मित्र बताई जा रही है। अब महिला ने उमंग सिंघार के शाहपुरा में सेक्टर बी स्थित निजी आवास पर आत्महत्या की है।
सुसाइड नोट में महिला ने उमंग सिंघार को संबोधित करते हुए लिखा है कि यह और इंतजार नहीं कर सकती। वह उनकी जिंदगी में शामिल होना चाहती है। उसमें लिखा है कि उमंग तुम चीजों को समझ नहीं रहे हो। तुम गुस्से के तेज हो। उसने अपने बेटे आर्यन को यह भी लिखा है कि वह उसके लिए कुछ भी नहीं कर पाई है। बताया जाता है कि इस पत्र में तीन जगह उसने उमंग का नाम लिखा है।
वहीं जब महिला के बारे में पता किया गया तो जो कहानी सामने आई वो बड़ी ही दिलचस्प है। दरअसल महिला अंबाला के बलदेव नगर इलाके के सेठी एन्क्लेव में अपनी मां के साथ रहती थी। वह बड़े ऊंचे ख्वाब रखती थी, वहीं निजी जिंदगी से भी संतुष्ट नहीं रही।
परिचितों के मुताबिक पहले पति को छोड़कर उसने दूसरी शादी की थी, लेकिन कुछ दिन बाद वह रिश्ता भी टूट गया। हालांकि महिल अपने बेटे से बहुत प्यार करती थी। महिला का बेटा आर्यन शिमला में होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहा है, पति के साथ अनबन के बावजूद सोनिया खुद ही पढ़ा रही थी।
जांच-पड़ताल में पता चला है कि सोनिया और सिंघार की मुलाकात कुछ दिन पहले Shadi.com के जरिए दिल्ली में हुई थी। जल्द ही दोनों शादी करने वाले थे और अभी तक दबाव की कोई बात सामने नहीं आई है। अंबाला में सेठी एन्क्लेव में सोनिया भारद्वाज के घर में सिर्फ उसका भांजा (बहन का बेटा) दीपांशु ही मौजूद था। उसने बताया कि भोपाल से मौसी की मौत की खबर मिलने के बाद रात में ही वह अपनी नानी और मौसेरे भाई (सोनिया के बेटे) आर्यन को ट्रेन में बैठाकर आया है।
जानकारी के अनुसार दूसरी शादी टूटने के बाद सोनिया यहां लैक्मे में काम करती थी। कुछ महीने पहले इमिग्रेशन की जॉब छोड़कर भोपाल एक मार्केटिंग कंपनी में काम के सिलसिले में चली गई। अब सुनने में आया कि वह भोपाल में कांग्रेस नेता उमंग सिंघार की महिला मित्र थी। परिवार के करीबियों के मुताबिक सोनिया को स्लिम-ट्रिम दिखने का जितना शौक था, वहीं वक बहुत बड़े ख्वाब रखती थी।







