• Wed, 15 May, 2024
हेलीकॉप्टर हादसे में जीवित बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की हालत अब भी नाजुक, वायु सेना ने दी अहम जानकारी

ताज़ा खबरें

Updated Tue, 14 Dec 2021 21:04 IST

हेलीकॉप्टर हादसे में जीवित बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की हालत अब भी नाजुक, वायु सेना ने दी अहम जानकारी

आठ दिसंबर को तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में जीवित बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। लेकिन स्थिर है। ताजा मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक अभी वह लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं। यह जानकारी भारतीय वायु सेना की ओर से दी गई है। वरुण सिंह बेंगलुरु के कमांड अस्पताल में भर्ती हैं और वहां उनका इलाज चल रहा है। आपको बता दें कि 8 दिसंबर को हुई इस घटना में देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 11 सैन्य अधिकारियों की मौत हो गई थी। हालांकि वरुण सिंह को जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वरुण सिंह की सलामती के लिए देश भर में लगातार प्रार्थनाएं की जा रही है। वरुण सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया के रहने वाले हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वरुण सिंह के पिता कर्नल (सेवानिवृत्त) केपी सिंह से भी बात की थी। इससे पहले कर्नाटक के गृहमंत्री अरगा ज्ञानेंद्र ने भरोसा दिया था कि तमिलनाडु में कन्नूर के पास हुए हेलीकॉप्टर हादसे में घायल हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को हर संभव सहायता और मदद मुहैया कराई जाएगी। ग्रुप कैप्टन सिंह को बृहस्पतिवार को तमिलनाडु के वेलिंगटन से बेंगलुरू के कमान अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को हेलीकॉप्टर दुर्घटना में ग्रुप कैप्टन गंभीर रूप से झुलस गए थे जिसके बाद उन्हें वेलिंगटन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Latest news