• Mon, 11 May, 2026
जीते हुए बीडीसी प्रत्याशियों को नही मिले प्रमाण पत्र भटक रहे है। दर दर

राज्य

Updated Thu, 6 May 2021 21:09 IST

जीते हुए बीडीसी प्रत्याशियों को नही मिले प्रमाण पत्र भटक रहे है। दर दर

छाता: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव  के नतीजे आने के बाद भी पंचायत चुनावों में जीतने वाले प्रत्याशी बीडीसी मेंबर अपने प्रमाण पत्र को पाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे है। लेकिन फिर भी उन्हें उनका प्रमाण पत्र नहीं मिल पा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बीडीसी मेंबरों ने बताया कि उन्हें पिछले 2 दिन से लगातार कभी छाता के गांधी इंटर कॉलेज तो कभी उन्हें छाता ब्लॉक पर बुलाया जाता है। उन्हें शाम तक बैठाया जाता है। फिर भी उन्हें प्रमाण पत्र नहीं दिया जाता बीडीसी मेंबरों ने यह भी बताया कि अधिकारी इसमें भी अपनी मनमानी कर रहे है। और अपने चहेतों को प्रमाण पत्र दे रहे है। जब इस विषय में वीडियो पूर्णिमा सिंह से बात की गई तब उन्होंने बताया कि अभी फीडिंग चल रही है। जैसे ही फीडिंग  हो जाएगी उसके बाद सोमवार को छाता ब्लॉक में सभी जीते हुए प्रत्याशियों को उनके प्रमाण पत्र दे दिए जाएंगे।

 

रिपोर्ट- प्रताप सिंह 

Latest news