Mon,
11 May, 2026
राज्य
Updated Mon, 3 May 2021 15:54 IST
कोरोना वायरस (Corona Virus) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. कई राज्यों में लॉकडाउन लगा हुआ है. पुलिस-प्रशासन ये सुनिश्चित करने में जुटे हैं कि लोग घरों से बाहर न निकलें. नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ पुलिस की सख्ती की खबरें भी आ रही हैं, अलग-अलग जगहों से. मध्य प्रदेश के रीवा से खबर आई है. पुलिस ने शादी के बाद घर लौट रहे दूल्हा दुल्हन की गाड़ी रोकी और उसके टायर की हवा निकाल दी. इसके बाद वो लोग कार को धक्का मारकर घर पहुंचे.
ऐसा नहीं है कि पुलिस ने सिर्फ शादी से लौट रहे जोड़े की ही गाड़ी से हवा निकाली हो. उन्होंने कई गाड़ियों के साथ ऐसा किया. लेकिन जब पुलिस की ये कार्रवाई चल रही थी, उसी वक्त वहां से एक स्कॉर्पियों गुज़री. स्कॉर्पियों पर बीजेपी का झंडा लगा हुआ था. पुलिस ने उस कार को रोका तक नहीं.







