• Mon, 11 May, 2026
सड़ी गली अवस्था में मिली फायर वॉचर की लाश… इलाके में फैली सनसनी

राज्य

Updated Mon, 3 May 2021 16:40 IST

सड़ी गली अवस्था में मिली फायर वॉचर की लाश… इलाके में फैली सनसनी

सूरजपुर। जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पहाड़ गांव के पहाड़ी पर एक युवक की सड़ी गली लाश मिली है। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल को युवक पहाड़गांव के जंगलों में आग की बात कह कर घर से निकला था। जिसके बाद वो जंगल से वापस नहीं लौटा। घर वापस नहीं आने पर परिजनों ने जयनगर थाने में के दर्ज कराया। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने युवक की तलाश किया। जिसके बाद युवक की जली हुई लाश घने जंगलों में मिली। जलने से युवक का मौत का कारण अभी तक पता नहीं चला है। फिलहाल पुलिस इस मामले को गहराई से जांच कर रही है। 

Latest news