• Mon, 11 May, 2026
श्रीनगर के जेवन में आतंकी हमला, 2 पुलिसकर्मी शहीद, अन्य 12 घायल

ताज़ा खबरें

Updated Mon, 13 Dec 2021 19:56 IST

श्रीनगर के जेवन में आतंकी हमला, 2 पुलिसकर्मी शहीद, अन्य 12 घायल

जम्मू कश्मीर में आतंकी लगातार अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में आज एक बार फिर से जम्मू कश्मीर के जेवन में आतंकी हमला हुआ है। आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के बस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में 2 पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं जबकि 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। इससे पहले इस फायरिंग में 14 जवानों के घायल होने की खबर थी। सुरक्षाबलों ने इलाके को पूरी तरीके से घेर लिया है और जांच शुरू कर दी है। तलाश अभियान जारी है और अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

इससे पहले जम्मू कश्मीर में श्रीनगर के बाहरी इलाके में सुरक्षा बलों ने एक मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादियों को ढेर कर दिया। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ रंग्रेठ इलाके में हुई है। कश्मीर जोन पुलिस ने ट्विटर पर बताया कि दो आतंकवादियों को ढेर किया गया है जिनकी अभी पहचान नहीं हो सकी है।

Latest news