• Sun, 10 May, 2026
टेलीविजन पत्रकार अंजन बंदोपाध्याय का निधन

राज्य

Updated Mon, 17 May 2021 17:56 IST

टेलीविजन पत्रकार अंजन बंदोपाध्याय का निधन

कोलकाता:  वरिष्ठ पत्रकार एवं लोकप्रिय टीवी प्रस्तोता अंजन बंदोपाध्याय का रविवार रात को कोलकाता के एक निजी अस्पाल में निधन हो गया। वह करीब एक महीने पहले कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए थे। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।


बंदोपाध्याय 56 साल के थे और वह बांग्ला समाचार चैनल जी-24 घंटा के संपादक थे।


अधिकारी ने बताया कि बंदोपाध्याय का निधन रात करीब नौ बजकर 25 मिनट पर हुआ।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंदोपाध्याय के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

अंजन बंदोपाध्याय पश्चिम बंगाल के मौजूदा मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय के भाई थे।
 

Latest news