Mon,
11 May, 2026
राज्य
Updated Fri, 23 Apr 2021 23:57 IST
Patna: एक तरफ जहां पूरा देश कोरोना से जूझ रहा है, वहीं दूसरी तरफ बंगाल में विधानसभा चुनाव जारी है. बंगाल विधानसभा (West Bengal Election 2021) चुनाव में बीजेपी, टीएमसी सहित तमाम विपक्षी दल लगातार प्रचार-प्रसार में व्यस्त हैं. जबकि कोरोना की दूसरी स्ट्रेन ने देश में बुरी तरह तबाही मचा रखी है.
राजधानी दिल्ली, बिहार समेत तमाम राज्यों की स्थिति बद से बदतर हो गई है और आए दिन कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. जबकि मरने वालों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है. इस बीच बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने ट्वीट के जरिए बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान में गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है.
तेज प्रताप यादव ने कहां है कि जब देश कोरोनावायरस से व्यतीत था तब अमित शाह बंगाल में चुनावी रैलियां कर रहे थे और सरकार बनाने की कोशिश में लगे हुए थे. तेज प्रताप यादव ने ट्वीट कर लिखा,'बेशर्म जमाती जिहादी शाह..! दुर्भाग्यवश हमारे देश का गृह मंत्रालय इनके पास है..! फिर एक बार कहूँगा- देश कैसे माफ करेगा? जब लोग मर रहे थे, तब आप रैली कर रहे थे..!
गौरतलब है कि पश्चिम विधानसभा चुनाव जारी है. पांचवें चरण के तहत शनिवार को राज्य में 45 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हुई. इन सीटों पर कुल 342 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर भारी मतदान की अपील की और हर चरण की तरह इस बार भी भारी मतदान हुआ.
इस बार चुनाव में बीजेपी और टीएमसी के बीच मुख्य मुकाबला है. वहीं, कोरोना के मद्देनजर चुनाव आयोग (Election Commission) ने भी रैलियों के क्रम को छोटा कर दिया है इसी के चलते प्रधानमंत्री मोदी (Narendra Modi) ने भी रैलियां घटा दी हैं.
वहीं, बिहार की बात करें तो राज्य में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है. इसी बीच रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की. इस बैठक में कोरोना से बचाव के लिए नई गाइडलाइंस जारी की गई है.







