• Sun, 10 May, 2026
Afghan से गाड़ियां लूटकर Imran Khan को गिफ्ट कर रहा Taliban, पराई गाड़ी पर नजर आई PAK की Police

ताज़ा खबरें

Updated Tue, 3 Aug 2021 14:53 IST

Afghan से गाड़ियां लूटकर Imran Khan को गिफ्ट कर रहा Taliban, पराई गाड़ी पर नजर आई PAK की Police

इस्‍लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) और उनकी पुलिस (PAK Police) किस हद तक गिर सकती है, इसका एक उदाहरण सामने आया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पाकिस्तानी पुलिसकर्मियों को लूटी हुई गाड़ी चलाते दिखाया गया है. यहां गौर करने वाली बात ये है कि गाड़ियां तालिबान (Taliban) ने अफगान सुरक्षाकर्मियों से लूटी थीं. यानी तालिबान अफगान पुलिसकर्मियों की नई-नई गाड़‍ियां छीनकर उन्हें पाकिस्‍तान पुलिस को दे रहा है और पाकिस्तानी शान से उन्हें चला भी रहे हैं.

Afghan प्रवक्ता ने किया शेयर

अफगानिस्‍तान (Afghanistan) के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्‍ता फवाद अमन (Fawad Aman) ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए पाक-तालिबान दोस्ती की पोल खोल दी है. अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है, ‘अफगान पुलिस की एक फोर्ड रेंजर गाड़ी पाकिस्‍तान की सड़कों पर चल रही है. तालिबान आतंकी इन वाहनों की अफगानिस्‍तान से तस्‍करी करके उसे पाकिस्‍तान के सुरक्षा बलों को सौंप देते हैं. तालिबान इस्‍लाम के लिए बल्कि इस्‍लामाबाद के लिए लड़ रहा है’.

लगातार Terrorist भेज रहा Pakistan 

पाकिस्तान लगातार अफगानिस्तान में साजिश को अंजाम दे रहा है. हाल ही में अफगान ने दावा किया था कि 10 हजार से अधिक पाकिस्तानी आतंकी अफगानिस्तान पहुंच गए हैं. इमरान खान सरकार तालिबान के हाथ मजबूत करने के लिए आतंकियों को वहां भेज रही है. इसके अलावा, यह बात भी सामने आई है कि तालिबानी लड़ाकों को पाकिस्तान में ट्रेनिंग भी दी जा रही है. हालांकि, ये बात अलग है कि पाकिस्तान इन आरोपों से इनकार करता रहा है.

Ashraf Ghani ने US पर साधा निशाना

 

 

वहीं, अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी (Ashraf Ghani) ने तालिबान हिंसा के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया है. यह पहला मौका है, जब उन्होंने देश में हिंसा के लिए अमेरिका को लेकर कुछ कहा है. न्यूज एजेंसी AP की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिकी सैनिकों की तेजी से वापसी के चलते देश में लगातार हिंसा बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार अब सूबों की राजधानी और शहरी इलाकों की रक्षा करने का काम करेगी. इसके साथ ही अशरफ गनी ने अफगानिस्तान के नेताओं से कहा कि वे तालिबान से जंग में जुटी सेना का समर्थन करें.

 

Latest news