• Mon, 11 May, 2026
सुशील मोदी के छोटे भाई अशोक मोदी का निधन, कोरोना से संक्रमित थे

राज्य

Updated Sun, 2 May 2021 19:10 IST

सुशील मोदी के छोटे भाई अशोक मोदी का निधन, कोरोना से संक्रमित थे

पटना: कोरोना की दूसरी लहर बिहार में हर रोज कहर बरपा रही है. आम लोगों के साथ-साथ खास भी इसके शिकार हो रहे हैं. रविवार दोपहर 2.45 बजे बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी के छोटे भाई अशोक कुमार मोदी का निधन हो गया. वे कोरोना से संक्रमित थे और पटना के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. अशोक मोदी की उम्र 65 साल थी. उनके निधन की जानकारी सुशील कुमार मोदी ने खुद सोशल मीडिया पर दी. इसमें उन्होंने लिखा कि डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन अशोक जिंदगी की जंग हार गए.

 
 

Latest news