• Fri, 10 May, 2024
सुपरस्टार रजनीकांत का आज जन्मदिन, प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं

ताज़ा खबरें

Updated Sun, 12 Dec 2021 13:23 IST

सुपरस्टार रजनीकांत का आज जन्मदिन, प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सुपरस्टार रजनीकांत को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए यह कामना की कि वह अपनी रचनात्मकता और बेहतरीन अभिनय से लोगों को प्रेरित करते रहें।

शिवाजी राव गायकवाड़ का जन्म 12 दिसंबर 1950 को हुआ था और दिग्गज तमिल फिल्मनिर्माता के. बालचंदर ने उन्हें ‘रजनीकांत’ नाम दिया, जिनकी 1975 में आई फिल्म ‘अपूर्व रागंगल’ में सहायक कलाकार की भूमिका के साथ उन्होंने सिनेमा की दुनिया में पदार्पण किया। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ रजनीकांत जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। यह कामना है कि वह अपनी रचनात्मकता और बेहतरीन अभिनय से लोगों को प्रेरित करते रहें। भगवान उन्हें दीर्घायु बनाएं और स्वस्थ रखें।

 

Latest news