Tue,
16 Dec, 2025
ताज़ा खबरें
Updated Tue, 1 Jun 2021 17:39 IST
55 हजार रूपए प्रति माह किराए पर ली थी जमीन
ठाकुर लाल ने बताया कि उससे बलवीर निवासी रसूलपुर थाना मगोर्रा और एक पंडित ने 55 हजार रूपए प्रति महीना जमीन एक महीने पूर्व किराए पर ली थी। बलवीर की करीब 15 दिन पूर्व मौत हो जाने के कारण एग्रीमेंट नहीं हो पाया था। जोकि अब सोमवार को होना निश्चित हुआ था। शनिवार को तेल का टैंकर भी आया था। नायव तहसीलदार विजय श्याम ने बताया कि तेल के टैंक को सीज कर दिया गया है। अनुमानत: 10 से 15 हजार लीटर पेट्रोलियम पदार्थ मिला है। जिसे संबंधित अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। चूंकि इसमें वन विभाग की जमीन का प्रयोग किया गया है। आपूर्ति निरीक्षक और क्षेत्राधिकारी वन द्वारा गोवर्धन थाने में एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।
आखिर इस खेल में तेल कहां से आ रहा था
पैट्रोप पंप का एक डीलर कोड होता है। जिसके माध्यम से पैसा भिजवाकर आर्डर लगाया जाता है। तब कंपनी पैट्रोल पंप पर तेल भिजवाती है। जब उक्त पैट्रोल पंप बिना अनुमति के ही संचालित था, तो फिर इस पंप पर आखिर पैट्रोल डीजल कहां से मंगाया जा रहा था। इस तेल के खेल के पीछे आखिर कौन है। क्या किसी सत्ताधारी बड़े नेताओ का हाथ है।या किसी बड़े अधिकारियों का ये जाँच का विषय है। क्या प्रशासन इसकी जाँच सही ठंग से कर पायेगा या नही यह सूचने वाली बात होगी। इन तेल माफियाओ के विरुद्ध सीबीआई जांच कराकर इनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए।
रिपोर्ट- प्रताप सिंह







