Fri, 20 Jun, 2025
ताज़ा खबरें
Updated Fri, 21 Feb 2025 15:28 IST
माध्यमिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने शुक्रवार को राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम के उद्घाटन के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रयागराज में 26 फरवरी को महाकुंभ के अंतिम स्नान महाशिवरात्रि पर काफी लोगों के आने व यातायात प्रबंधन को देखते हुए 24 फरवरी को होने वाली हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं को स्थगित कर 9 मार्च रविवार को फिर से आयोजित किया जाएगाउन्होंने स्पष्ट किया कि यह संशोधन केवल प्रयागराज जिले के लिए लागू होगा, जबकि अन्य जिलों में परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगी। इसके बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव अशोक कुमार की ओर से इसका आदेश जारी किया गया। उन्होंने बताया कि 24 फरवरी को होने वाली परीक्षाओं का विषय और पेपर उसी समय और स्थान पर नौ मार्च को होगा