• Sun, 10 May, 2026
Stock Market Closing: सेंसेक्स में 66 अंकों की गिरावट, 15763 पर बंद हुआ Nifty

ताज़ा खबरें

Updated Fri, 30 Jul 2021 19:05 IST

Stock Market Closing: सेंसेक्स में 66 अंकों की गिरावट, 15763 पर बंद हुआ Nifty

मुंबई. हफ्ते के आखिरी दिन बाजार आज सपाट बंद हुए हैं. कारोबार के अंत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 66.23 अंक यानी 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 52586.84 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 15.40 अंक यानी 0.10 फीसदी गिरावट के साथ 15763.05 के स्तर पर बंद हुआ.
दिग्गज शेयरों में सन फार्मा, टेक महिंद्रा, अडाणी पोर्ट्स, एसबीआई और श्री सीमेंट के शेयर हरे निशान पर बंद हुए. वहीं एसबीआई, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, हिंडाल्को और यूपीएल के शेयर लाल निशान पर बंद हुए. सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो तो शुक्रवार को प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक, फाइनेंस सर्विस, बैंक और मेटल, गिरावट पर बंद हुए. वहीं फार्मा, ऑटो, एफएमसीजी, आईट, मीडिया, बैंक और रियल्टी बढ़त पर बंद हुए.

बता दें कि एक कारोबारी दिन पहले यानी गुरुवार को कारोबार के अंत में सेंसेक्स 209.36 अंक यानी 0.40 फीसदी की मजबूती के साथ 52653.07 के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं, निफ्टी  69.10 अंक यानी 0.44 फीसदी तेजी के साथ 15778.50 के स्तर पर बंद हुआ था.

 

Marico Q1: पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 5.9 फीसदी गिरा

देश की दिग्गज एफएमसीजी कंपनी मैरिको ने अपने 30 जून 2021 को समाप्त अपनी पहली तिमाही के नतीजे पेश कर दिए हैं. जिसके मुताबिक पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 5.9 फीसदी गिरकर 365 करोड़ रुपये पर रहा है जो कि पिछले साल की इसी तिमाही में 388 करोड़ रुपये पर रहा था. पहली तिमाही में कंपनी की आय 31.2 फीसदी बढ़कर 2,525 करोड़ रुपये रही है जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी की आय 1,925 करोड़ रुपये रही थी.

 
 
 

Latest news