Wed,
11 Mar, 2026
राज्य
Updated Sat, 27 Mar 2021 7:01 IST
नई दिल्ली:
SSC स्टेनोग्राफर फाइनल आंसर की 2021: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने शुक्रवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C' & 'D' परीक्षा के प्रश्न पत्र के साथ फाइनल आंसर की जारी की है.
जो उम्मीदवार भर्ती परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे एसएससी स्टेनोग्राफर की फाइनल आंसर की को ssc.nic.in पर ऑनलाइन देख सकते हैं.
आयोग ने 19 मार्च, 2021 को स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' परीक्षा 2019 का परिणाम घोषित किया था. "उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक का उपयोग करके संबंधित प्रश्न पत्रों के साथ अपनी फाइनल आंसर की का प्रिंट ले सकते हैं." 26.03.2021 से 25.04.2021 तक उम्मीदवारों के लिए सुविधा उपलब्ध होगी".
SSC Stenographer final answer key 2021: कैसे करें चेक
स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2- होम पेज जाकर " 'Stenographer Grade ‘C' & ‘D' Examination 2019" लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3- मांगी गई जानकारी भरें.
स्टेप 5- SSC स्टेनोग्राफर की आंसर की कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखने लगेगी.







