Sun,
10 May, 2026
राज्य
Updated Sun, 16 May 2021 18:17 IST
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और रामपुर के सांसद मोहम्मद आजम खान (72) की हालत में सुधार हो रहा है।
मेदांता अस्पताल की ओर से रविवार को जारी एक बयान में बताया गया कि कोविड के कारण गंभीर संक्रमण की वजह से खान को अब भी आईसीयू में रखा गया है लेकिन उन्हें कल की अपेक्षा ऑक्सीजन की जरुरत कम पड़ रही है।
बयान के अनुसार, रविवार को खान की तबीयत बेहतर और संतोषजनक है और उनका इलाज गंभीर संक्रमण रोग प्रोटोकॉल के तहत मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ की ‘क्रिटिकल केयर टीम’ के डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में चल रहा है।
आजम खान और उनके पुत्र अब्दुल्ला खान को नौ मई की शाम को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह और उनके पुत्र सीतापुर के जिला कारागार में कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे और उन्हें बेहतर उपचार के लिए लखनऊ में भर्ती कराया गया।
आजम खान पिछले वर्ष से ही जमीन कब्जा करने और अन्य आपराधिक मामलों में अपने पुत्र के साथ सीतापुर के जिला कारागार में बंद थे।
अब्दुल्ला खान की स्थिति स्थिर एवं संतोषजनक बताई गई है और उन्हें भी डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।







