• Sun, 10 May, 2026
बेटे ने की मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन पिता की हत्या, डेढ़ साल बाद ऐसे खुला राज

राज्य

Updated Tue, 18 May 2021 12:34 IST

बेटे ने की मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन पिता की हत्या, डेढ़ साल बाद ऐसे खुला राज

हरियाणा के पानीपत जिले में प्रापर्टी डीलर एवं मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन हरपाल गाहल्याण हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। पुलिस जांच में एक चौंकाने वाला सच सामने आया है। जिस पर परिवार के लोगों को भी यकिन नहीं हो रहा है।

पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पूर्व चेयरमैन की हत्या और किसी ने नहीं उसके सगे बेटे ने लाइसेंसी रिवाल्वर से की है। मौत का खुलासा विसरा रिपोर्ट में हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने बेटे की गिरफ्तारी के बाद सख्ती से पूछताछ की तो सारा सच बाहर आ गया। जिसके बाद पुलिस ने हत्यारोपित बेटे को कोर्ट में पेश कर तीन दिन का रिमांड मांगा है।

 

 

 जानकारी के आपको बता दें कि मृतक का हत्यारा बेटा दिल्ली में बीबीए की पढ़ाई कर रहा है। पुलिस के अनुसार इस दौरान वह नशे का आदी हो गया। जब वह नवंबर 2020 में समालखा पंचवटी कॉलोनी में स्थित अपने घर आया तो नशे की लत को पूरी नहीं कर सका। जिसके बाद जब उसने पिता से पैसे मांगे तो मना कर दिया।

युवक नशे का इतना आदी हो चुका था कि उसने 23 नवंबर 2020 को पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से दो गोली मारकर हत्या कर दी।जिसके बाद पुलिस को सूचना मिली थी कि पंचवटी कॉलोनी वासी हरपाल की गोली लगने से मौत हो गई है।

सूचना पाकर सीआइए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र सिंह ने बताया कि पत्नी ने ब्यान दर्ज करवाए थे कि कोरोना महामारी के कारण प्रॉपर्टी में घाटा लगने से पति तनाव में रहते थे। रात करीब 12 बजे उसने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुदकुशी कर ली। पुलिस ने इस बयान पर 174 की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया।

वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद हरपाल का विसरा और लाइसेंसी रिवाल्वर मधुबन लैब में भेजा था। जिसकी रिपोर्ट आने की बाद गहनता से जांच की गई तो खुलासा हुआ कि यह सुसाइड नहीं एक हत्या है। फिर जनवरी 2021 में मामले में 302 और आम्र्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। रविवार शाम हरपाल के बेटे शुभम को शक के आधार पर गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की तो मामले से पर्दा उठ गया।

शुभम चार बहनों का इकलौता भाई है। पुलिस पूछताछ में उसने नशे की आदी होने की बात स्वीकार की है। नशे के लिए उसे हमेशा पैसों की जरूरत होती थी। प्रापर्टी में घाटे से पिता उसकी सारी मांग पूरी नहीं कर पा रहे थे, जिससे वह परेशान रहता था। लत पूरा नहीं होने से उसने वारदात को अंजाम दिया था।

 

 

Latest news