• Sun, 10 May, 2026
समाजवादी अधिवक्ता सभा मथुरा ने नगर मजिस्ट्रेट को सौपा राज्यपाल ने नाम ज्ञापन

राज्य

Updated Mon, 17 May 2021 19:41 IST

समाजवादी अधिवक्ता सभा मथुरा ने नगर मजिस्ट्रेट को सौपा राज्यपाल ने नाम ज्ञापन

मथुरा: समाजवादी अधिवक्ता सभा मथुरा के जिलाध्यक्ष गौरव किशनपुरिया एड. कि अध्यक्षता में पाँच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल के द्वारा नगर मजिस्ट्रेट मथुरा के माध्यम से महामहीम राज्यपाल महोदया के लिए जनपद मथुरा के खासकर ग्रामीण क्षेत्रों कि कोरोना काल में मूलभूत समस्याओँ कि माँग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया, इस दौरान समाजवादी अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष गौरव किशनपुरिया एड.के साथ सर्व  संदीप चौधरी एड.जिलामहासचिव, दीनदयाल पचौरी एड.जिलाउपाध्यक्ष, प्रदुम्न यादव एड. जिलाउपाध्यक्ष,  अनिल कुमार एड.जिलासचिव, डेविड कुमार प्रजाति एड.जिलासचिव सहित समाजवादी अधिवक्ताबन्धुओं का पाँच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल मौजूद रहा!
 
ज्ञापन में प्रमुख छः माँगें निम्नलिखित रखीं गईं।
1-प्रत्येक ग्राम पंचायत में आइस्थाई कोविड अस्पताल जल्द से जल्द शुरू कराए जाएं।
2-जनपद में गॉंव-गाँव जाकर निःशुल्क कोरोना टीकाकरण अभियान चलाया जाय।
3-सभी प्राइवेट विद्यालयों में कार्यरत अध्यापकों को पुनः सुचारू रूप से विद्यालय न खुलने तक उनके मासिक बेतन का 50% बेरोजगारी भत्ता दिया जाये।
4-प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर कोविड टेस्ट कैम्प कि व्यवस्था कि जाए।
5-सभी प्राइवेट विद्यालयों व अन्य सभी प्राइवेट संस्थानों के बिजली से लेकर अन्यत्र सभी सरकारी कर माफ किये जायें।
6-प्राइवेट विद्यालयों द्वारा इस वर्ष फीस बढ़ाने व अभिभावकों पर फीस जमा करने का दबाव बनाने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। 

नगर मजिस्ट्रेट साहब ने सभी समाजवादी अधिवक्ताओं को ये आश्वाशन दिया है। कि आपका ज्ञापन जिलाधिकारी जी के माध्यम से राज्यपाल महोदया तक पहुंचाया जाएगा,उम्मीद है। कि पहले कि भाँति आपकी इसबार भी सभी मांगें जरूर पूरी होंगीं!

रिपोर्ट- प्रताप सिंह 

Latest news