Mon,
11 May, 2026
राज्य
Updated Fri, 23 Apr 2021 23:24 IST
देहरादून: उत्तराखंड के ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात और निचले इलाकों में बारिश होने से अप्रैल माह में ठंड का अहसास हो रहा है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री तथा मुनस्यारी की ऊंची पहाड़ियों पर हिमपात हुआ जबकि देहरादून सहित अधिकांश निचले इलाकों में बृहस्पतिवार रात से ही रूक-रूक कर हो रही बारिश से तापमान में काफी गिरावट आ गयी जिससे ठंड का अहसास होने लगा।
तापमान में गिरावट होने से पहाड़ी इलाकों में तो लोगों ने स्वेटर आदि गर्म कपड़े निकाल लिये हैं।







