Sun,
10 May, 2026
ताज़ा खबरें
Updated Mon, 29 Nov 2021 13:23 IST
विंटर के मौसम में स्किन ड्राई हो जाना आम समस्या होती है. ऐसे में अगर मेकअप किया जाए तो स्किन और भी ड्राई नजर आने लगती है. ड्राई स्किन वालों को इसकी समस्या अधिक होती है. ऐसे में अगर आप मेकअप के दौरान कुछ बातों को ध्यान में रखें तो आपका मेकअप नेचुरल तरीके से ग्लो करता दिख सकता है. यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिनकी मदद से आप ड्राई स्किन होने के बावजूद अपनी स्किन को डूवी और ग्लोइंग बना सकते हैं.
विंटर में ग्लोइंग मेकअप के लिए इन बातों को रखें ध्यान में
1.दो मिनट का मसाज
जब भी मेकअप करना हो तो पहले स्किन पर मॉश्चराइजर की मदद से मसाज करें. ये मसाज उंगलियों और हथेलियों की मदद से करें और अंत में गाल पर टैप टैप टैप करें. दो मिनट के इस मसाज से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा हो जाता है और मेकअप प्रोडक्ट बेहतर तरीके से स्किन में समा पाता है. इससे चहरे पर ग्लो भी बढता है.
2.स्किन केयर वाले मेकअप प्रोडक्ट का प्रयोग
जब भी मेकअप प्रोडक्ट चुनें तो ऐसे इनग्रीडिएंट वाले प्रोडक्ट ही चुनें जिसमें विटामिन सी, ए, ई, एंटीऑक्सीडेंट आदि मौजूद हों. उदाहरण के तौर पर फाउंडेशन या कंसीलर में विटामिन सी होने पर चेहरे पर एक्स्ट्रा ग्लो आता है और सेटिंग स्प्रे में खीरे का प्रयोग हो तो ये लॉन्ग लास्टिंग के अलावा कॉम्प्लेक्शन को डूवी रखता है.
3.क्रीमी और लिक्विड प्रोडक्ट का प्रयोग
हमेशा प्राइमर से मेकअप की शुरुआत करें और फाउंडेशन आदि क्रीमी या लिक्विड टेक्सचर का ही प्रयोग करें. इसके अलावा, ब्लश का प्रयोग भी पाउडर की बजाय क्रीमी ही करें. ऐसा करने से स्किन ग्लो करती दिखेगी.
4.इल्युमिनेटर का करें प्रयोग
अगर आप अपने फाउंडेशन में लिक्विड इल्युमिनेटर का प्रयोग करें तो ये दोनों मिलकर आपकी स्किन को आसानी से ग्लोइंग बनाते हैं और आपकी स्किन नेचुरली ग्लोइंग दिखती है.
5.हाइलाइटर का प्रयोग जरूरी
मेकअप के अंत में अपने हाई एरिया जैसे चिकबोन, नोज, आईब्रो के उपर हाइलाइटर का प्रयोग करें. यह आपकी स्किन को कॉन्टोर तो करता ही है आपकी स्किन अधिक ग्लो भी रहती है.
6.लिप ग्लॉस का प्रयोग
आप मैट लिपस्टिक की बजाए लिप ग्लॉस का प्रयोग करें. ये आपके लिप्स को हाइलाइट करती है और आपकी लिप्स ग्लॉसी दिखती है.







