Wed,
11 Mar, 2026
राज्य
Updated Wed, 31 Mar 2021 7:17 IST
पंजाब में रिश्ते तो तार-तार कर देने वाली खबर सामने आई. जिसने भी इस खबर को सुना वो हैरान रह गया. एक लड़की ने अपने सगे भाई से शादी कर ली. क्योंकि उसे ऑस्ट्रेलिया में शिफ्ट होना था. शादी के बाद उसने फर्जी पासपोर्ट बनवाया और ऑस्ट्रेलिया चली गई. एक महिला ने इस चीज की शिकायत पुलिस को की. जिसके बाद इस मामले का खुलासा हुआ. इस शाजिश में भाई-बहन के घरवाले भी शामिल थे. पंजाब में एक गांव की लड़की को विदेश में जाकर बसना था, लेकिन उसे वीजा की समस्या थी.
sbs को इंस्पेक्टर जय सिंह ने कहा- 'जांच के मुताबिक, हमें अभी तक ये पता चला है कि उसका भाई ऑस्ट्रेलिया में स्थायी निवासी है और उसकी बहन ने जाली डॉक्यूमेंट्स बनवाए और मैरेज सर्टिफिकेट गुरुद्वारे से बनवा लिया और ऑफिस से पंजीयन करा लिया.'
जाली डॉक्यूमेंट्स के सहारे लड़की अपने भाई के साथ आस्ट्रेलिया चली गई है. उसका भाई ऑस्ट्रेलिया में जॉब करता है. पुलिस के मुताबिक ये धोखाधड़ी का संगीन मामला है. जिसमें पूरे परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. इंस्पेक्टर जय सिंह ने कहा- विदेश जाने के लिए लोग कई प्रकार की धोखाधड़ी करते हैं. लेकिन सगे भाई से शादी करके विदेश जाने वाला मामला पहली बार सुना गया है. जिसको सुनकर सभी हैरान हैं.







