• Sun, 10 May, 2026
एयरपोर्ट पर पति के बिना झुंझलाती नजर आईं शिल्पा शेट्टी, इस सवाल पर बोलीं- ले लो भाई

ताज़ा खबरें

Updated Thu, 11 Nov 2021 19:40 IST

एयरपोर्ट पर पति के बिना झुंझलाती नजर आईं शिल्पा शेट्टी, इस सवाल पर बोलीं- ले लो भाई

नई दिल्ली: एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) गुरुवार दोपहर को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं. वह पति राज कुंद्रा और बच्चों के साथ छुट्टियां मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश गई हुई थीं. हालांकि, आज वह एयरपोर्ट पर अकेले ही नजर आईं. इस दौरान उन्होंने पैपराजी के सामने फोटोज भी क्लिक करवाईं. हालांकि, इस दौरान वह कुछ झुंझलाती हुई दिखीं. सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी का एयरपोर्ट से निकलने का वीडियो वायरल हो रहा है.

वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) एयरपोर्ट से बाहर की ओर जाती दिख रही हैं और फोटोग्राफर्स उनकी तस्वीरें क्लिक कर रहे हैं. एयरपोर्ट पर जब फोटोग्राफर्स ने शिल्पा से उनकी तस्वीरें क्लिक करने के लिए रिक्वेस्ट की तो वह झुंझला गईं और रुककर और बोली, 'ले लो भाई'. 
पति राज कुंद्रा नहीं आए नजर 

वीडियो में शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) व्हाइट और ब्लैक आउटफिट में नजर आईं. वह पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) और बच्चों के साथ हिमाचल गई हुई थीं, लेकिन एयरपोर्ट पर वह अकेले ही दिखीं. वीडियो पर एक फैन ने कमेंट कर पूछा, 'राज कुंद्रा कहा है?' हिमाचल में रहने के दौरान शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने पति राज (Raj Kundra) के साथ मंदिर में भगवान के दर्शन किए थे, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं. पॉर्नोग्राफी केस (Pornography Case) में जेल से लौटने के बाद शिल्पा (Shilpa Shetty) की राज (Raj Kundra) के साथ यह पहली तस्वीर सामने आई थी. 

जमानत पर जेल से बाहर आए राज कुंद्रा

बता दें कि राज कुंद्रा (Raj Kundra)  कुछ दिनों पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आए हैं. उन्होंने जेल से बाहर आने के बाद अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट को भी डिलीट कर दिया था. शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने हिमाचल ट्रिप के दौरान इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें पोस्ट की थीं, लेकिन उन फोटोज में राज कुंद्रा (Raj Kundra) नजर नहीं आए.

 

Latest news