• Mon, 11 May, 2026
मानवाधिकार आयोग के सदस्य शर्मा का निधन

राज्य

Updated Thu, 29 Apr 2021 18:51 IST

मानवाधिकार आयोग के सदस्य शर्मा का निधन

जयपुर: राजस्थान मानवाधिकार आयोग के सदस्य न्यायाधीश महेश चंद्र शर्मा का बृहस्पतिवार को यहां दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 64 साल के थे।

सूत्रों ने बताया कि बेचैनी होने पर शर्मा को एसएमएस अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में पत्नी, पुत्र व अन्य सदस्य हैं।


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, आयोग के अध्यक्ष जी के व्यास ने शर्मा के निधन पर शोक जताया है।

 

Latest news