• Sun, 10 May, 2026
Share Market : रिकॉर्ड हाई पर खुले सेंसेक्स-निफ्टी, Vodafone-Idea के शेयरों में बड़ी गिरावट, ये है वजह

ताज़ा खबरें

Updated Thu, 5 Aug 2021 10:29 IST

Share Market : रिकॉर्ड हाई पर खुले सेंसेक्स-निफ्टी, Vodafone-Idea के शेयरों में बड़ी गिरावट, ये है वजह

मुंबई: 

Share Market Updates : आर्थिक सुधारों के संकेतों के चलते घरेलू शेयर बाजारों में जबरदस्त रैली देखने को मिल रही है. गुरुवार यानी 5 अगस्त, 2021 को दोनों ही बेंचमार्क इंडेक्स एक बार फिर नया रिकॉर्ड बनाते हुए खुले हैं. सेंसेक्स जहां 54,400 अंकों के ऊपर खुला, वहीं, निफ्टी भी 16,200 के ऊपर बना हुआ है. हालांकि, निफ्टी में फ्लैट ओपनिंग हुई है. आज बाजार खुलते ही वोडाफोन आइडिया के शेयर 52 हफ्तों के सबसे निचले स्तर पर आ गए हैं.

 

दरअसल, कंपनी के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इसके बाद कंपनी के शेयरों में गिरावट दर्ज हो रही है. ओपनिंग में कंपनी के शेयरों ने 0.90 रुपये या 14.93 फीसदी की गिरावट के साथ 5.13 रुपये प्रति शेयर पर आ गए थे. सुबह  9.58 पर इसमें 21.67% फीसदी की गिरावट दर्ज हो रही थी और शेयरों की कीमत  4.70 रुपये दर्ज हो रही थी.

अगर सुबह 9.54 के दौरान के कारोबार को देखें तो सेंसेक्स 54,435.93 के लेवल पर था. इसमें 66.16 अंकों यानी 0.12% की तेजी दर्ज की जा रही थी. वहीं, इस दौरान निफ्टी में 12.95 अंकों यानी 0.080% की तेजी दर्ज हो रही थी और इंडेक्स 16,271.75 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था.

अगर ओपनिंग पर नजर डालें तो सेंसेक्स आज 68.14 अंकों यानी 0.13% की उछाल लेकर 54,437.91 के लेवल पर खुला. वहीं, निफ्टी 13.80 अंकों यानी 0.08% की बढ़त लेकर 16,272.60 के लेवल पर पहुंचा. बाजार खुलने के बाद 1245 शेयरों में तेजी दर्ज हो रही थी, वहीं 784 शेयर गिर गए थे.

 

 

 

30 शेयरों पर आधारित बीएसई पर 18 शेयर हरे निशान में खुले थे. शुरुआती कारोबार में सबसे ज्यादा बढ़त भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, नेस्ले इंडिया, टेक महिंद्रा और अल्ट्राटेक सीमेंट में दर्ज की जा रही थी. वहीं, एसबीआई, एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस और आईटीसी गिरावट में चल रहे थे.

 

 

Latest news