• Sun, 10 May, 2026
शरद पवार ने लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की

ताज़ा खबरें

Updated Thu, 29 Jul 2021 17:21 IST

शरद पवार ने लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की

नई दिल्ली: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार ने बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की।
पवार ने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जी से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। लंबे अरसे बाद पुराने सहयोगी लालूजी से मिलकर खुशी हुई।’’ इसके साथ ही उन्होंने मुलाकात की तस्वीर भी साझा की जिसमें यादव की बेटी एवं राज्यसभा सदस्य मीसा भारती भी दिखाई दे रही हैं।
पवार और यादव संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के दोनों कार्याकालों में मंत्री थे।
 

Latest news