• Sun, 10 May, 2026
Raj Kundra के जेल जाने के बाद Shamita Shetty पहुंचीं सैलून, लोगों ने कर दिया ट्रोल

ताज़ा खबरें

Updated Tue, 3 Aug 2021 13:51 IST

Raj Kundra के जेल जाने के बाद Shamita Shetty पहुंचीं सैलून, लोगों ने कर दिया ट्रोल

नई दिल्ली: राज कुंद्रा (Raj Kundra) जबसे जेल पहुंचे हैं, शिल्पा शेट्टी का परिवार मीडिया की सुर्खियों में आ गया है. एक्ट्रेस के परिवार के हर सदस्य पर लोग अपनी नजर रख रहे हैं. कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी और अब वो सैलून जाती हुईं नजर आईं. 

शमिता हुईं ट्रोल

अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें दिखाने के मामले में फंसे बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) इस वक्त जेल में हैं. उनकी गिरफ्तारी के बाद से शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है. एक्ट्रेस शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) सोमवार को एक सैलून में जाते हुए स्पॉट की गईं. वह जुहू स्थित एक सैलून पहुंची थीं. इस दौरान शमिता ने डेनिम शॉर्ट्स और टीशर्ट पहनी हुई थी. वीडियो सामने आते ही यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. 

 

 

लोगों ने किए कमेंट

 

एक यूजर ने कहा कि 'जीजू के पैसे से ऐश करती हैं और आज जीजू जेल में हैं और साली पार्लर में.' एक अन्य ने लिखा- 'इनको कोई फर्क नहीं पड़ता जीजू जेल में हैं. वह इनको लॉन्च करने वाले थे.' एक अन्य ने कहा 'इतना सब होने के बाद भी सैलून रियली.' एक यूजर ने लिखा- 'स्टाइल में रहने का.' एक ने लिखा- 'कंपनी का काम चलते रहने का अंदर हो या बाहर.' 

शिल्पा का किया था सपोर्ट

शमिता (Shamita Shetty) ने हाल ही शिल्पा की फिल्म को सपोर्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'ऑल द बेस्ट माय डार्लिंग मुंकी... 14 साल बाद आपकी फिल्म हंगामा 2 की रिलीज के लिए. मुझे पता है कि आपने और इस पूरी टीम ने इसमें बहुत मेहनत की है. आई लव यू. आपने बहुत कुछ किया है. जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं लेकिन मुझे पता है कि आप मजबूत हैं. ये समय भी गुजर जाएगा. आपको और हंगामा 2 की पूरी टीम को शुभकामनाएं.'

 

 

 

 

Latest news