• Sun, 10 May, 2026
शहीद भगत सिंह के भतीजे अभय सिंह संधू का कोरोना से निधन, CM ने जताया शोक

राज्य

Updated Sat, 15 May 2021 0:45 IST

शहीद भगत सिंह के भतीजे अभय सिंह संधू का कोरोना से निधन, CM ने जताया शोक

चंडीगढ़. शहीद भगत सिंह के भतीजे अभय सिंह संधू  का शुक्रवार को निधन हो गया. पंजाब सरकार की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि अभय सिंह संधू कोरोना से संक्रमित थे. कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद अभय सिंह संधू को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. अभय सिंह संधु सरदार कुलबीर सिंह के बेटे थे जो शहीदे आजम भगत संघ के छोटे भाई थे.
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर  सिंह ने भी उनके निधन पर शोक जताया है. उन्होंने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह के भतीजे अभय सिंह संधू के लंबी बीमारी के बाद निधन के बारे में जानकर दुख हुआ. उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना है. उनके इलाज में हुए खर्च को हम वहन करेंगे. वाहेगुरु उन्हें शांति प्रदान करे.

स्वास्थ्य मंत्री बलवीर सिंह सिद्धू ने भी जाहिर किया दुख
पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने संधु के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि 63 वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता ने फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली ‘‘जहां वह कोविड-19 के बाद की स्वास्थ्य जटिलताओं से उबरने में विफल रहे.’’

 

Latest news