निफ्टी में शामिल 27 स्टॉक आज बढ़त के साथ बंद हुए हैं। इसमें से भी 9 स्टॉक में 2 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त रही है। सबसे ज्यादा बढ़ने वाले स्टॉक्स में श्री सीमेंट 4.68 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 2.7 प्रतिशत और एचडीएफसी बैंक 2.37 प्रतिशत बढ़कर बंद हुए हैं। वहीं गिरने वाले 23 स्टॉक्स में 3 में 2 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट रही है। इसमें हिंडाल्को, ओएनजीसी और पावरग्रिड शामिल हैं। रिलायंस सिक्युरिटीज के रणनीतिक प्रमुख विनोद मोदी ने कहा कि वित्तीय कंपनियों के शेयरों में समर्थन मिलने से बाजार में तेजी का रुख रहा। एशिया के अन्य बाजारों में शंधाई, हांग कांग, टोक्यो और सिओल के बाजारों में गिरावट दिखी वहीं, यूरोपीय शेयर बाजारों में प्रारंभिक रुझान नरम थे।
Tue,
16 Dec, 2025









