Mon,
11 May, 2026
राज्य
Updated Fri, 7 May 2021 15:39 IST
नई दिल्ली: वरिष्ठ हिंदी पत्रकार शेष नारायण सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया. वह कोरोना संक्रमित थे. खबरों के अनुसार शेष नारायण सिंह का ग्रेटर नोएडा के GIMS अस्पताल में इलाज चल रहा था. पिछले दिन ही उन्हें प्लाज़्मा थैरेपी दी गयी थी, लेकिन उसका कोई असर नहीं हुआ.
इलाज के क्रम मं शुक्रवार सुबह शेष नारायण कोरोना से अपनी जंग हार गये. शेष नारायण सिंह के निधन के बाद मीडिया जगत में शोक की लहर है, कई वरिष्ठ पत्रकारों और राजनेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शेष नारायण सिंह के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा, वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह जी का निधन अत्यंत दुखद है. पत्रकारिता जगत में अपने महत्वपूर्ण योगदान के लिए वे हमेशा जाने जायेंगे. दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों के लिए मेरी संवेदनाएं. ओम शांति!







