इसके अलावा चंचल कुमार को राष्ट्रीय राजमार्ग और अवसंरचना विकास निगम का मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया है। कुमार 1992 बैच के IAS अधिकारी है। फिलहाल वह अपने कैडर राज्य बिहार में कार्यरत हैं।
बता दें कि एयर इंडिया को बेचने की सरकार की कोशिश के रूप में Air india की बोली टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा संस ने जीत ली थी और करीब 70 साल बाद एकबार फिर एयरइंडिया टाटा ग्रुप के पास लौट आई है।
टाटा संस ने स्पाइसजेट के चेयरमैन अजय सिंह के कंसोर्शियम के मुकाबले ज्यादा बड़ी बोली लगाई थी। टाटा ग्रुप ने 18,000 करोड़ रुपए की बोली लगाई थी।
DIPM के सेक्रेटरी तुहीन कांत ने कहा कि Air India के लिए टाटा ग्रुप ने 18,000 करोड़ रुपए की बोली लगाई थी। Air India का 15300 करोड़ रुपए का कर्ज टाटा चुकाएगी। एयर इंडिया पर 31 अगस्त तक 61,560 करोड़ रुपए का कर्ज था। इसमें 15300 करोड़ रुपए टाटा संस चुकाएगी जबकि बाकी के 46,262 करोड़ रुपए AIAHL (Air India asset holding company) भरेगी।