Mon,
11 May, 2026
राज्य
Updated Sat, 24 Apr 2021 21:09 IST
नई दिल्ली. दक्षिणी निगम द्वारा चारों जोन में व्यापक स्तर पर सेनिटाइजेशन अभियान (Sanitization Drive) चलाया जा रहा है. आज चारों जोन में लगभग 500 सार्वजनिक स्थलों को सेनिटाइज किया गया. मुख्य रूप से कंटेन्मेंट जोन, क्वॉरंटीन सेंटर, वैक्सिनेशन केंद्र, कोरोना जाँच केंद्र व अस्पतालों में 15 टैंकरों और 10 जेटिंग मशीन द्वारा सेनिटाइजेशन कार्य किया जा रहा है.
इस अभियान के अंतर्गत कंटेन्मेंट जाेन की मुख्य सड़कों, गलियों और घरों को सेनिटाइज किया जा रहा है. विशेष रूप से जिन घरों में पॉजिटिव केस पाए गए हैं, उन्हें सफाई सैनिकों द्वारा नैपसैक पम्पों द्वारा अच्छी तरह से सेनिटाइज किया जा रहा है. इन सब क्षेत्रों में सफाई सैनिकों द्वारा दिन में दो बार साफ-सफाई की जा रही है और नियमित रूप से ऑटो-टिप्परों द्वारा घर-घर जाकर बायो मेडिकल वेस्ट (Bio Medical Waste) उठाया जा रहा है.
आज मुख्यतः सीतापुरी, संगम विहार, मोहन गार्डन, रघुवीर नगर, टैगोर गार्डन, पोचनपुर गाँव, गोविन्दपुरी, आर.के.पुरम, नानकपुरा, कालकाजी, लाजपत नगर जनकपुरी, वीरेंद्र नगर राजौरी गार्डन, पंजाबी बाग मार्केट, पालम , साकेत, संगम विहार, पुष्प विहार, मदनगीर, तिलक नगर, डिफेन्स कॉलोनी, हरी नगर क्षेत्रों में स्थित वैक्सिनेशन केंद्र, कोरोना जाँच केंद्र व अस्पतालों में व्यापक स्तर पर सेनिटाइजेशन का कार्य किया गया.







