• Mon, 11 May, 2026
ऑक्सीजन संकट पर SC में सुनवाई, केंद्र ने कहा- दिल्ली को 730MT ऑक्सीजन दी गयी

राज्य

Updated Thu, 6 May 2021 12:37 IST

ऑक्सीजन संकट पर SC में सुनवाई, केंद्र ने कहा- दिल्ली को 730MT ऑक्सीजन दी गयी

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों को केंद्र द्वारा ऑक्सीजन की आपूर्ति से संबंधित मामले की सुनवाई शुरू कर दी है। सरकार  को उच्चतम न्यायालय को यह बताना होगा कि वह दिल्ली के अस्पतालों को ऑक्सीजन कैसे प्रदान करेगा। इस मामले पर केंद्र सरकार ने कोर्ट में अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। केंद्र ने कोर्ट से कहा कि दिल्ली में ऑक्सीजन संकट को देखते हुए कल 730MT ऑक्सीजन दी गयी है। 230MT ट्रेन से ऑक्सीजन दिल्ली पहुंच रही हैं।

सॉलिसिटर-जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वर्तमान में दिल्ली के अस्पतालों में ऑक्सीजन का एक महत्वपूर्ण भंडार है। एसजी ने कहा कि राजस्थान, जम्मू और कश्मीर और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्य भी अपने अस्पताल की मांगों को पूरा करने के लिए अधिक ऑक्सीजन की मांग कर रहे हैं। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या काफी ज्यादा बढ़ गयी है।

 

 

Latest news