Mon,
11 May, 2026
राज्य
Updated Mon, 12 Apr 2021 12:49 IST
नई दिल्ली।
इस अप्रैल अगर आप देश की सबसे सस्ती कार को खरीदते हैं, तो आपको 36000 रुपये तक की बचत हो सकती है। हम बात कर रहे हैं Maruti Suzuki Alto की, जिसका पेट्रोल मॉडल 22.05 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देता है। वहीं, इसका CNG मॉडल 31.59 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देता है। यह एक मात्र ऐसी पैसेंजर कार है, जिसकी कीमत 3 लाख रुपये से भी कम है। आज हम आपको इस कार पर दिए जा रहे सभी डिस्काउंट ऑफर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा हम आपको इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में भी बताएंगे। तो डालते हैं एक नजर...
अप्रैल महीने में अगर आप Maruti Suzuki की Alto को खरीदते हैं, तो आपको कुल 36,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। कंपनी की तरफ से इस पर,
कैश डिस्काउंट 17,000 रुपये
एक्सचेंज बोनस 15,000 रुपये तक
कॉर्पोरेट डिस्काउंट 15,000 रुपये
नोट- इसमें पेट्रोल और सीएनजी दोनों ही मॉडल शामिल हैं। इसके अलावा यह ऑफर सीमित समय के लिए है, जो अलग-अलग राज्यों और डीलरशिप्स पर बदल सकता है।
Maruti Suzuki Alto की भारतीय बाजार में शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 2,99,800 रुपये है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 4,48,200 रुपये तक जाती है।







