• Mon, 11 May, 2026
साहिबगंज महिला थाना प्रभारी ने आत्महत्या की

राज्य

Updated Tue, 4 May 2021 14:10 IST

साहिबगंज महिला थाना प्रभारी ने आत्महत्या की

साहिबगंज (झारखंड): जिले के महिला थाने में पदस्थापित थाना प्रभारी रूपा तिर्की ने सोमवार को अपने पुलिस क्वार्टर में फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। वह 26 वर्ष की थी।

पुलिस अधीक्षक अनुरंजन कीस्टोप्पा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका हैं।

पुलिस अधीक्षक समेत पुलिस के तमाम वरीय अधिकारी घटनास्थल पर स्वयं पहुंच कर मामले की जांच कर रहे हैं। 

Latest news