• Mon, 11 May, 2026
दुःखद : कोरोना से पिता की मौत का सदमा नहीं सह पाई बेटी… जलती चिता में लगा दी छलांग…

राज्य

Updated Wed, 5 May 2021 12:38 IST

दुःखद : कोरोना से पिता की मौत का सदमा नहीं सह पाई बेटी… जलती चिता में लगा दी छलांग…

बाड़मेर। तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच राजस्थान के बाड़मेर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, पिता की कोरोना से मौत के बाद उनकी बेटी को ऐसा सदमा लगा कि वो जलती चिता में छलांग लगा दी है। वहीं, मामले की सूचना से मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन युवती बुरी तरह से झुलस गई है। युवती की हालत नाजुक होने के चलते उसे जोधपुर रेफर कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमित होने के चलते दामोदरदास शारदा को रविवार को बाड़मेर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को उपचार के दौरान मरीज दामोदर दास की मौत हो गई। उनके निधन के बाद डेड बॉडी परिजनों को कोविड गाइडलाइन के तहत दे दी गई।

बताया गया कि मृतक की सिर्फ तीन बेटियां हैं। अंतिम संस्कार के कार्यक्रम के दौरान उनकी सबसे छोटी बेटी लगातार श्मशान घाट के भीतर जाने की जिद कर रही थी। अंतत: उसे श्मशान घाट के अंदर ले जाया गया, लेकिन जैसे ही उसने अपने​ पिता की चिता को देखा अचानक दामोदर दास की 30 साल की बेटी चंद्रा शारदा ने पिता की मौत के सदमे में जलती चिता में छलांग लगा दी, जिसके बाद परिजनों के हाथ पांव फूल गए और आनन-फानन में चंद्रा को चिता से बाहर निकाला, तब तक 70 फीसदी शरीर जल गया और बाड़मेर की राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालात में जोधपुर रेफर कर दिया।

 

Latest news