• Wed, 11 Mar, 2026
दुखद खबर: पंजाबी गायक दिलजान की सड़क हादसे में मौत

राज्य

Updated Tue, 30 Mar 2021 16:14 IST

दुखद खबर: पंजाबी गायक दिलजान की सड़क हादसे में मौत

 अमृतसरपंजाबी गायक दिलजान (31) की मंगलवार को अमृतसर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार हादसे में मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि यहां से 70 किलोमीटर दूर जंदियाला गुरू शहर के समीप एक मोड़ पर गायक अपनी कार पर से नियंत्रण खो बैठे और कार डिवाइडर से जा टकरायी।

पुलिस के अनुसार डिवाइडर से टकराकर कार पलट गयी। हादसे के तत्काल बाद गायक को अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार दिलजान करतारपुर जा रहे थे। उनके परिवार में पत्नी एवं बच्चे हैं जो फिलहाल कनाडा में हैं।

Latest news