Sun,
10 May, 2026
ताज़ा खबरें
Updated Fri, 30 Jul 2021 18:13 IST
नई दिल्ली. डिजिटल एंटरटेनमेंट एंड टेक्नोलॉजी कंपनी जेटसिंथेसिस (JetSynthesys) ने गुरुवार को कहा कि भारत के प्रसिद्ध पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने कंपनी में 20 लाख डॉलर (करीब 14.8 करोड़ रुपये) का निवेश किया है. जेटसिंथेसिस पुणे की कंपनी है और भारत के अलावा इसके जापान, ब्रिटेन, यूरोपीय संघ, अमेरिका में ऑफिस हैं.
निवेश के साथ तेंदुलकर के साथ कंपनी के संबंध और मजबूत हुए हैं. दोनों के बीच पहले ही डिजिटल क्रिकेट डेस्टिनेशन ‘100एमबी’ और इमर्सिव क्रिकेट गेम – ‘सचिन सागा क्रिकेट’ और ‘सचिन सागा वीआर’ के लिए एक जॉइंट वेंचर है.
जेटसिंथेसिस के साथ पांच साल पुराना है सचिन का रिश्ता
तेंदुलकर ने कहा, ”जेटसिंथेसिस के साथ मेरे संबंध करीब पांच साल पुराने हैं. हमने सचिन सागा क्रिकेट चैंपियंस से अपना सफर शुरू किया और इसे एक खास वर्चुअल रियलिटी क्रिकेट के अनुभव के साथ मजबूत किया. यह अपनी श्रेणी में सबसे लोकप्रिय गेम में शामिल है और इसे दो करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है.”







