• Thu, 16 May, 2024
दिल्ली पहुंचे रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, कल करेंगे PM मोदी से मुलाकात

ताज़ा खबरें

Updated Thu, 31 Mar 2022 20:58 IST

दिल्ली पहुंचे रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, कल करेंगे PM मोदी से मुलाकात

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव गुरुवार शाम दिल्ली पहुंचे। भारत के दो दिवसीय दौरे पर आए लावरोव कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे। व्लादिमीर पुतिन के यूक्रेन पर आक्रमण के बाद से इसे मास्को का उच्च स्तरीय दौरा माना जा रहा है। सर्गेई लावरोव की यात्रा ब्रिटिश विदेश सचिव लिज़ ट्रस की यात्रा के साथ हुई। इस बीच चीनी मंत्री वांग यी भी लगभग दो साल बाद पिछले हफ्ते भारत आए थे।

24 फरवरी को यूक्रेन-रूस पर आक्रमण के बाद रूसी विदेश मंत्री की यह तीसरी विदेश यात्रा है। इस महीने की शुरुआत में वह अपने यूक्रेनी समकक्ष के साथ बैठक के लिए तुर्की गए और बुधवार को चीन में मिले।

आपको बता दें कि भारत पश्चिमी प्रतिबंधों के बाद भी रूस से सामान खरीदना जारी रखा हुआ  है। पिछले एक दशक में संयुक्त राज्य अमेरिका से खरीद में वृद्धि के बावजूदरूस लंबे समय से रक्षा उपकरणों का भारत का सबसे बड़ा सप्लायर रहा है.

इससे पहले अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया ने उस रूसी प्रस्ताव पर विचार करने के लिए भारत की आलोचना की, जो अमेरिका और उसके सहयोगियों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों को कमजोर करेगा.

Latest news