Mon,
11 May, 2026
राज्य
Updated Thu, 6 May 2021 11:19 IST
नई दिल्ली: राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के नेता चौधरी अजित सिंह का बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से निधन हो गया। वह 82 साल के थे।
अजित सिंह के बेटे और पूर्व सांसद जयंत चौधरी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।
जयंत चौधरी ने बताया कि अजित सिंह 20 अप्रैल को कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे और छह मई की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।
उल्लेखनीय है कि अजित सिंह 1986 में पहली बार राज्य सभा के लिए चुने गए। उन्होंने राष्ट्रीय लोक दल का गठन किया था।







