• Sun, 10 May, 2026
सैलून से लौट रही थीं Rhea Chakraborty, पीछे पड़े पपराजी; एक्ट्रेस ने दिया ऐसा रिएक्शन

ताज़ा खबरें

Updated Tue, 3 Aug 2021 14:10 IST

सैलून से लौट रही थीं Rhea Chakraborty, पीछे पड़े पपराजी; एक्ट्रेस ने दिया ऐसा रिएक्शन

नई दिल्ली: दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती अक्सर खबरों में बनी ही रहती हैं. बीते साल से रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) आए दिनों किसी ना किसी वजह से हेडलाइन में आ ही जाती हैं. इसी कारण उन्होंने खुद को इन सबसे दूर कर लिया, लेकिन धीरे-धीरे रिया संभल रही हैं. 

रिया का वीडियो

सोशल मीडिया और लाइमलाइट से दूर रिया की जिंदगी फिर पटरी पर लौटती दिखाई दे रही हैं. हाल ही में रिया (Rhea Chakraborty Photos) की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वह अपनी दोस्त रूमी जाफरी की बेटी अल्फिया के मेंहदी सेलीब्रेशन में पहुंची थीं. इसी बीच रिया का एक वीडियो सामने आया है. जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

 

 

रिया का लुक

वायरल हो रही इस क्लिप में देखा जा सकता है कि रिया (Rhea Chakraborty Video) ने सैलमन कलर का ऑफ शेल्डर टॉप पहना हुआ है. लो वेस्ट जींस और खुले बालों में उनका लुक काफी डिफरेंट दिखाई दे रहा है. बता दें कि रिया चक्रवर्ती को सैलून के बाहर स्पॉट किया गया था. जिसके बाद उन्होंने पब्लिक एरिया में फोटोशूट करवाया, वीडियो में वे कहती नजर आ रही हैं कि 'एक ही जगह लेलो' रिया की इस वीडियो पर यूजर्स के ताबड़तोड़ रिएक्शन देखने के मिल रहे हैं. 

सब्जी खरीदती नजर आई थीं रिया

इससे पहले भी रिया (Rhea Chakraborty) ब्लैक स्कर्ट टॉप में सब्जी खरीदती हुई नजर आई थीं और इसी आउटफिट में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की थी. इस फोटो में वो अपनी शेल्फ में एक किताब रखती नजर आ रही थीं. 

 

रिया की फिल्में

रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के वर्कफ्रंट की बात करें को वे अब जल्द ही डायरेक्टर रूमी जाफरी की फिल्म 'चेहरे' में नजर आएंगी. इस फिल्म में रिया के साथ ही अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी और अनु कपूर अहम किरदार में नजर आएंगे. कोरोना के चलते फिल्म रिलीज नहीं हो पाई है. रिया ने अपने करियर की शुरुआत 'मेरे डैड की मारुती' फिल्म से की थी. रिया चक्रवर्ती ने हिंदी के अलावा तेलुगू फिल्म 'तुनेगा, तुनेगा' में भी अपने शानदार अभिनय को दिखा चुकी हैं. 

 

Latest news