Mon,
11 May, 2026
राज्य
Updated Thu, 6 May 2021 21:33 IST
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले और ऑक्सीजन की कमी की मार झेल रही दिल्ली के लिए एक अच्छी खबर है. दिल्ली सरकार ने अब कोविड-19 पर डबल अटैक करने का प्लान तैयार कर लिया है. राजधानी में 10 मई तक 1200 आईसीयू बेड तैयार करने की योजना केजरीवाल सरकार बना रही है. गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस बात की जानकारी दी है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में ऑक्सीजन की भारी कमी चल रही थी. दिल्ली में 700 टन की जरूरत है लेकिन कभी 300, 400 450 टन ही मिल रही थी. कल पहली बार दिल्ली को 730 टन ऑक्सीजन केंद्र सरकार ने भेजी है. मेरी गुज़ारिश है इसे कम मत कीजिएगा, हम सभी दिल्ली वाले शुक्रगुज़ार रहेंगे.''







