• Tue, 03 Mar, 2026
8386 पदों पर होगी शारीरिक शिक्षा अनुदेशकों की भर्ती, जानें क्यों हो रही देरी, कब शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

ताज़ा खबरें

Updated Wed, 8 Dec 2021 12:11 IST

8386 पदों पर होगी शारीरिक शिक्षा अनुदेशकों की भर्ती, जानें क्यों हो रही देरी, कब शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

नई दिल्ली: बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है. बिहार के प्राइमरी स्कूलों में 8386 पीटी शिक्षकों (शारीरिक शिक्षा सह स्वास्थ्य अनुदेशक) के पदों पर जल्द ही भर्ती होनी है. इसके लिए नए साल में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. यह भर्तियां राज्य के 5000 प्राइमरी स्कूलों में पीटी शिक्षकों के रूप में की जाएगी. बता दें कि पीटी शिक्षकों की इस भर्ती को राज्य मंत्रिपरिषद ने अक्टूबर महीने में मंजूरी दी थी लेकिन पंचायत चुनाव के कारण इन भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी थी.

बता दें कि यह बहाली कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होगी. नियुक्ति होने के बाद शारीरिक शिक्षा अनुदेशकों को प्रति माह 8000 रुपये वेतन मिलेगा. इसमें सालाना 200 रुपए की वृद्धि की जाएगी. वहीं इस भर्ती प्रक्रिया के बारे में हाल ही में सम्पन्न विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में आए इससे जुड़े सवाल पर शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने साफ कर दिया था कि पंचायत चुनाव की प्रक्रिया के समाप्त होने के एक महीने के अंदर शारीरिक शिक्षा अनुदेशकों की नियुक्ति विज्ञापित हो जाएगी.

Latest news