Sun,
10 May, 2026
राज्य
Updated Sat, 15 May 2021 13:27 IST
ललितपुर. उत्तर प्रदेश ललितपुर जिले की बार थाना पुलिस ने 70 वर्षीय महिला से बलात्कार के आरोप में 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है. बार थाना के कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक (एसएसआई) दिग्विजय सिंह ने शनिवार को बताया कि बुजुर्ग महिला बुधवार रात अपने घर में अकेले सो रही थी, तभी उससे कथित रूप से बलात्कार किया गया. उन्होंने बताया कि घटना की प्राथमिकी बृहस्पतिवार को दर्ज कराई गई. सिंह ने बताया कि इस सिलसिले में करमई गांव के रहने वाले शेर सिंह यादव को गिरफ्तार किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.
वहीं, कुछ देर पहले कन्नौज जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया था. यहां एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दरिंदों ने प्राइवेट पार्ट पर डंडा मारकर घायल कर दिया. नाजुक हालत में महिला को कानपुर रेफर कर दिया गया है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है.
महिला को मरा समझ कर बदमाश वहां से फरार हो गए
मामला कन्नौज सदर कोतवाली का है. जहां एक बुजुर्ग महिला अपने घर के बाहर पर सो रही थी. रात को उसका बेटा खेत में गया था, वहीं उसकी बहू और पोता घर में सो रहे थे. गुरुवार की रात कुछ बदमाश वहां पहुंचे और उससे लूटपाट करने लगे. उन्होंने महिला के कान में पहनी ज्वैलरी को खींचने की कोशिश की. महिला के चीखने पर बदमाशों ने उसके साथ दरिंदगी की. बदमाशों ने महिला से मारपीट की. बताया जा रहा है कि हमले में महिला का जबड़ा टूट गया. वहीं प्राइवेट पार्ट पर भी बदमाशों ने मारा. जबकि महिला की आंख में भी चोट आई है. महिला को मरा समझ कर बदमाश वहां से फरार हो गए.







