• Tue, 14 May, 2024
ग्यारह कुंडीय यज्ञ, सम्मान समारोह एवम् प्रसाद वितरण के साथ रामचरित मानस परायण महायज्ञ सम्पन्न

ताज़ा खबरें

Updated Sun, 6 Jun 2021 21:44 IST

ग्यारह कुंडीय यज्ञ, सम्मान समारोह एवम् प्रसाद वितरण के साथ रामचरित मानस परायण महायज्ञ सम्पन्न

कोसीकलापंच यज्ञ समूह एवम् ब्रज प्रभात सेवा संस्थान के सहयोग से विगत सप्ताह से शिव मंदिर परिसर में निरन्तर चल रहे कोरोना मुक्ति एवम पर्यावरण शुद्धि हेतु रामचरित मानस परायण महायज्ञ का समापन 11 कुण्डीय हवन यज्ञ एवम् प्रसाद वितरण कर किया गया।
सर्वप्रथम भगवान जी के चित्रपट पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। उसके तत्पश्चात यज्ञ ब्रह्मा आचार्य विवेक उपाध्याय द्वारा सुंदर कांड पाठ, हवन यज्ञ कराया गया। क्षेत्रीय ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित जगदीश सुपानिया ने बताया कि यज्ञ साक्षात ब्रह्म का स्वरूप है, ब्रह्म से इस संसार की उत्पत्ति हुई है। यज्ञ तत्व को हमारे ऋषियों ने आदि काल से माना है संस्कार ही व्यक्ति के व्यक्तित्व का श्रृंगार है। नारी शक्ति के अंदर तीनों देव विराजमान हैं । नारी ही समाज के उत्थान का सूचक है । चेतनदास महाराज ने कहा कि विश्व को संस्कृति का ज्ञान देने का श्रेय वेदों को है।बताया कि यदि हम निरंतर अपने घरों में हवन पूजन करते हैं तो उससे वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ जाती है।  पालिका अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने कहा कि रामचरित मानस में भगवान राम की आर्य संस्कृति का विषद निरुपण है। इसमें सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, शैक्षिक और नैतिक व्यवस्था का चित्रण है। उन्होने विवेक उपाध्याय आचार्य द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।भाजपा नेता भानु प्रताप ने बताया किनियमित रूप से इन पंच यज्ञों को करने से सुख-समृद्धि व जीवन में प्रसन्नता बनी रहती है। इन महायज्ञों के करने से ही मनुष्य का जीवन, परिवार, समाज शुद्ध, सदाचारी और सुखी रहता है । ऐसे कार्यक्रमों से सौहार्द एवम् प्रेम बना रहता है। संस्था ने निर्णय लिया की आगमी दिसंबर माह में 21 दिवसीय चतुर्वेद परायण महायज्ञ का महा आयोजन किया जाएगा।  कार्यकारिणी के प्रदीप लोहकना, दीपक भारद्वाज,शिवम उपाध्याय, भारत शर्मा, गोपाल शर्मा, राजपाल शर्मा, रवि चौधरी,घनश्याम जादौन, अनिरुद्ध पालीवाल, दीपक बृजवासी, हिमांशु आदि ने सभी आगनतुक महानुभावों का स्वागत एवम् व्यवस्था संभाली। संचालन योगेश धानौतिया एवम् आभार कन्हैयालाल गोयल ने व्यक्त किया। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, पंकज भार्गव, मनीष जैन, राजेंद्र अग्रवाल, राकेश जैन, ब्राह्मण सभा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा,  भारत शर्मा, धर्म प्रकाश अग्रवाल,   भोला मेंबर, सुभाष चौधरी,सरोज उपाध्याय, रचना उपाध्याय, वर्षा उपाध्याय, भरत कटारा, सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं एवम् पुरुष उपस्थित रहे। संचालन ब्रज प्रभात सेवा संस्थान के महामंत्री योगेश धनौतिया एवम आभार कन्हैयालाल गोयल ने व्यक्त किया।

 

रिपोर्ट- प्रताप सिंह 

Latest news