Sun,
10 May, 2026
ताज़ा खबरें
Updated Fri, 30 Jul 2021 17:49 IST
श्रीगंगानगर. राजस्थान (Rajasthan) के श्रीगंगानगर में राज्य सरकार के खिलाफ हो रहे भाजपा के जिला स्तरीय प्रदर्शन में शामिल होने आए हनुमानगढ़ के भाजपा कार्यकर्ता और SC मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मेघवाल (Kailash Meghwal) के किसानों ने महाराजा गंगासिंह चौक पर कपड़े फाड़ दिए. अचानक भाजपा कार्यकर्ता कैलाश मेघवाल के कपड़े फाड़े जाने के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया .पुलिस ने कैलाश मेघवाल को किसानों से छुड़वाया. इस तनाव के माहौल के बीच भाजपा के धरने की ओर कूच कर रहे किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया.







